डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल में किया "एक पेड़ मां के नाम" के तहत वृक्षारोपण
अनिल कनौजिया
बाराबंकी। पौधरोपण महायज्ञ-2026 अभियान के तहत रविवार को जिला चिकित्सालय परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मां उपवन वाटिका में पौधा लगाकर सभी से अपनी मां के नाम एक-एक पौधा लगाने और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं। स्वच्छ पर्यावरण और भावी पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के लिए वृक्षारोपण जरूरी है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिलाध्यक्ष रामसिंह भुल्लन वर्मा जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, एसपी अर्पित विजयवर्गीय, सीएमओ डॉ. रंजन गौतम, डीएफओ आकाश दीप बधावन,सीएमएस डॉ. जयप्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी ने परिसर में छायादार व फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम वन विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।


Social Plugin